ऑपरेशन सागरबंधु पूरे ज़ोर-शोर से जारी है। भारतीय नौसेना के INS विक्रांत के दो चेतक हेलीकॉप्टर खोज एवं बचाव अभियान में शामिल हो गए हैं। इस अभियान में श्रीलंका के वायुसेना कर्मी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भीषण बाढ़ और व्यापक नुकसान के बीच भारत और श्रीलंका मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। हेलीकॉप्टर और समुद्री दल प्रभावित लोगों को

सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, राहत सामग्री प्रदान करने और तबाही का आकलन करने में मदद कर रहे हैं। दोनों देशों की यह संयुक्त कोशिश राहत और बचाव प्रयासों को तेज करने में सहायक साबित हो रही है।

