झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय के डालसा सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सह समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कहा कि सभी प्रखंडों में विभिन्न पंचायत में महीने भर चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डालसा सचिव रूपा बंदना किरो लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता,स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष, सदस्य, पैनल अधिवक्ता, मीडियटर अधिवक्ता पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चलंत वाहन के साथ गांव तक पहुंच कर कानून का प्रचार प्रसार किया। सरकारी योजनाओं का लाभ की जानकारी देते हुए प्राप्त संबंधित आवेदक को संबंधित विभागों में भेजा गया और लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम के तहत

पाकुड़ डीएसपी जितेंद्र कुमार, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा, पैनल अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर मुख्य रूप से शामिल हुए। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि राष्ट्रहित में समाजहित में व्यक्तिहित में सूचना लेना देना हमारा कर्तव्य है किसी भी प्रकार घटना या समस्या पर सूचना देने की बात कही गई। इस दौरान संयुक्त रूप से कानून से संबंधित समस्या, निदान की प्रक्रिया समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को अपने कार्य क्षेत्रों में कानूनी जागरुकता फैलाने और सरकारी योजनाओं से योग्य जरूरतमंद लोगों को जोड़ने समेत राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए मामलों को निष्पादन कराने को लेकर जागरूक करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। मौके पर अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समेत दूर दराज से आए लोग उपस्थित रहे।

