दिल्ली में उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका के बीच एयरबस ने ए320 फैमिली विमानों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। हालिया विश्लेषण में सामने आया है कि तीव्र सौर विकिरण उड़ान नियंत्रण प्रणाली के महत्वपूर्ण डेटा को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते इंडिगो और एयर इंडिया समेत कई एयरलाइनों के परिचालन में बाधा आने की संभावना है। एयरबस ने बड़ी संख्या में उन विमानों की

पहचान की है जो जोखिम में हो सकते हैं और ऑपरेटरों को अलर्ट ऑपरेटर्स ट्रांसमिशन के माध्यम से तत्काल एहतियाती कदम उठाने को कहा है। आईजीआई एयरपोर्ट पर इसके प्रभाव को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

