प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने 60वें डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में हिस्सा लिया। एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे सम्मेलन स्थल पहुंचे, जहाँ देशभर के पुलिस प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों और कानून-व्यवस्था पर मंथन के लिए जुटे हैं। सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, तकनीक के उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा को

मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिसिंग को भी आधुनिक और संवेदनशील बनाना होगा। पीएम मोदी ने जवानों की मेहनत और सेवा की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रायपुर में आयोजित यह सम्मेलन आने वाले वर्ष की पुलिसिंग रणनीतियों के लिए अहम माना जा रहा है।

