सिदपुर गर्म जलकुंड का भव्य अनावरण विधायक, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। पाकुड़ जिला प्रशासन एवं DBL–PCMPL के CSR मद के अंतर्गत सिदपुर गर्म जलकुंड, जो कि पर्यटन के लिए प्रसिद्ध स्थल है, का अनावरण शुक्रवार को एक गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक महेशपुर, प्रो.स्टीफन मरांडी,

उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने संयुक्त रूप से फीता काटकर जलकुंड का उद्घाटन किया।

