उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर अखाड़ों के सम्मानित प्रतिनिधियों और संत समुदाय के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की रूपरेखा का विस्तृत खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आगामी कुंभ मेला बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो। संतों ने भी अपने सुझाव दिए और

श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा, आवागमन, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर अहम बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों और कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।

