माफिया डॉन अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के खिलाफ धूमनगंज थाने में पहली FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उसने शादी समारोह में बनाए गए एक भड़काऊ रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पुलिस ने BNS की धारा 353 के तहत अबान, उसके साथी हमजा और कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो में अबान दबंग

अंदाज में नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में धमकी भरे डायलॉग चल रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अबान बिना सुरक्षा कैसे घूम रहा था। मामला सामने आते ही प्रयागराज में हलचल बढ़ गई है।

