बांग्लादेश में पाकिस्तान के आतंकी और जिहादी तत्व खुलेआम नफरत फैलाने में जुटे हैं। गाज़ा और फिलिस्तीन के नाम पर भीड़ इकट्ठा कर ये समूह अपना नापाक एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार ISI और पाक सेना बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठाते हुए

भारत के खिलाफ एक नया फ्रंट खोलने की कोशिश कर रही है। बॉर्डर के पास कट्टरपंथी गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय हैं। माना जा रहा है कि यह पूरा नेटवर्क पर्दे के आगे और पीछे दोनों स्तर पर भारत-विरोधी आतंकी रणनीति को मजबूत करने में जुटा है।

