भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब 30 नवंबर से वनडे मुकाबले शुरू होंगे। पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड के खिलाड़ी पहले ही पहुंच चुके हैं। इसी बीच विराट कोहली का एमएस धोनी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कोहली रांची में धोनी के घर डिनर के लिए पहुंचे थे। डिनर के बाद धोनी खुद गाड़ी चलाकर कोहली को टीम होटल छोड़ने निकले। कोहली के लिए यह वनडे सीरीज अहम मानी जा रही है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन औसत रहा था।

