महिला से सामूहिक दुष्कर्म के 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में |

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में |

गत 25 नवंबर को एक महिला के साथ सामुहिक बालात्कार करने के मामले में पुलिस ने सात अभियुक्तों को धर दबोचा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 25 नवंबर को वो घुमने हेतु मालीपाड़ा स्थित अली बाबु आमबागान गई थी जहां पर आठ-दस लड़कों ने उसके साथ बालात्कार किया एवं उसका मोबाइल, पैसे व एटीएम कार्ड भी छीन लिया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 298/2025, भारतीय न्याय संहिता की धारा 126/(2)/115(2)/70(1)/304(2)3(5)के तहत मामला दर्ज किया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन के नेतृत्व में एक एस आई टी का गठन किया गया।

टीम ने छापामारी करते हुए क्रमशः बाबुधन हांसदा, गेनु हांसदा, राभीट्टा मरांडी, फ्रांसिस हांसदा, कालीदास सोरेन, गड़ा मांझी एवं बाबुजी हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया एवं उनके पास से छीने गए मोबाइल व एटीएम कार्ड ज़ब्त कर लिया गया। सातों अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। उक्त विशेष टीम में पुलिस अधीक्षक अजय आर्यन, नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, मालपहाडी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक क्रमशः अभिषेक कुमार, बलवंत दूबे, दिनेश प्रसाद सिंह, मिथुन रजक, दिलीप बास्की, श्री चांद किस्कू, स्वेता एक्का ( सभी नगर थाना) शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *