पुलिस ने ब्राऊन शूगर सप्लाई करने वाले टोटो चालक को किया गिरफ्तार |

पुलिस ने ब्राऊन शूगर सप्लाई करने वाले टोटो चालक को किया गिरफ्तार |

नगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास से एक टोटो चालक को पकड़ा गया, जो छुपकर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था।छापेमारी के दौरान युवक के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 4.89 ग्राम), ₹2884 नकद और एक टोटो वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान आलम,पिता अंशु शेख, चक्दमिया, पंचायत जयकिस्तोपुर,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को थाना लाया, जहां उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सघन कार्रवाई चल रही है। अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है और बहुत जल्द नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुँचेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *