पिछले तीन दिनों से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 26 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 के तहत लागू सभी प्रतिबंध हटा दिए। बुधवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 327 रहा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार हवा की गुणवत्ता अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

