नैनीताल में सुबह एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकलते हुए स्थानीय लोगों से रूबरू हुए। पंत चौक पर रुककर उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएँ और सुझाव सुने।

इसके बाद सीएम धामी टी-स्टॉल पर पहुंचे और खुद चाय बनाकर लोगों को परोसी। मौके पर मौजूद लोग उत्साहित दिखाई दिए और सीएम के इस सहज अंदाज़ की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज़मीन से जुड़े रहना और जनता की नब्ज समझना ही उनकी प्राथमिकता है।

