राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से साइप्रस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से साइप्रस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात |

साइप्रस के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अनीता डेमेट्रियौ के नेतृत्व में साइप्रस का संसदीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान दिवस साइप्रस जैसे मित्र और साझेदार के साथ लोकतांत्रिक एवं संसदीय अनुभव साझा करने का आदर्श अवसर है।

उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और साइप्रस के बीच सहयोग के सभी क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत होते रहेंगे। बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय साझेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय अनुभवों के आदान-प्रदान पर चर्चा की। यह मुलाकात भारत-साइप्रस संबंधों को और मजबूती देने का संकेत मानी जा रही है।’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *