राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका ने संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप आगे बढ़ते हुए देश के विकास को मजबूती दी है और नागरिकों के जीवन में स्थिरता व संबल प्रदान किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद सदस्यों को संविधान और भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपरा का वाहक, निर्माता और साक्षी बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संसद के मार्गदर्शन और सभी संस्थानों के सहयोग से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा।

