कोलकाता में राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यसभा बुलेटिन का हवाला देते हुए कहा कि सदन में “धन्यवाद”, “जय हिंद”, “वंदे मातरम” या कोई भी नारा नहीं लगाया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

भाजपा नेताओं ने कहा, “जय हिंद और वंदे मातरम हमारी आज़ादी के नारे हैं। जय हिंद नेताजी का नारा है… इसे कोई क्यों नहीं बोलेगा? जो भी इन नारों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।” इस मुद्दे पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे राज्य की सियासत और गरमा गई है।

