यूपी: लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा: नहर में गिरी कार, 5 की मौत |

यूपी: लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा: नहर में गिरी कार, 5 की मौत |

यूपी के लखीमपुर खीरी में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक और घायल लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

घटना पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे के पास पारस पुरवा गांव के पास हुई। कार ब्रिज से गिरने के बाद पूरी तरह नहर में डूब गई और गेट लॉक होने के कारण सवार बाहर नहीं निकल पाए। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार, अंधेरा और कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *