प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरूक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान, अटूट साहस और मानवता की रक्षा के संदेश को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और कर्तव्य के लिए अपना जीवन न्योछावर कर विश्व को अद्भुत त्याग की मिसाल दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और गुरबाणी की स्वर लहरियों से पूरा स्थल गूँज उठा। प्रधानमंत्री ने सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

