ओडिशा के भद्रक जिले के चरम्पा इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एसबीआई बैंक तक पहुंचने के लिए लोगों को ट्रैक्टर की ट्रॉली पर रखी गई अस्थायी सीढ़ी पर चढ़ना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, इलाके में जबरदस्ती किए गए अतिक्रमण हटाने के बाद बैंक का सामान्य प्रवेश मार्ग बंद हो गया। इस वजह से बैंक प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर ट्रैक्टर पर सीढ़ी रखकर रास्ता बनाया। बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज इस असामान्य व्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोग जल्द ही बैंक का स्थायी मार्ग बनाने की मांग कर रहे हैं। बैंक ग्राहकों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

