मुंबई में 252 करोड़ रुपये के बड़े ड्रग्स मामले में मंगलवार को एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर घाटकोपर स्थित एंटी-नारकोटिक्स सेल यूनिट पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के लिए समन जारी किया गया था।

सिद्धांत कपूर ANC दफ्तर में सुरक्षा के बीच पहुंचे, जहां उनसे ड्रग्स सप्लाई चैन और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह केस मुंबई में पकड़ी गई भारी मात्रा की ड्रग्स खेप से जुड़ा है, जिसमें कई नए नाम सामने आए हैं। ANC की जांच जारी है और आगे भी कई लोगों को तलब किया जा सकता है।

