उपायुक्त ने पीएम आवास व विद्यालय मरम्मत का निरीक्षण किया |

उपायुक्त ने पीएम आवास व विद्यालय मरम्मत का निरीक्षण किया |

उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी अलीगंज एवं कीताझोर का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के लाभुक रुबिया सरदार एवं गुड़िया हेंब्रम के आवास का निरीक्षण किया। लाभुक परिवारों से बातचीत के क्रम में उपायुक्त ने आवास की गुणवत्ता, उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं तथा अन्य योजनाओं से प्राप्त लाभ की विस्तृत जानकारी ली। लाभुकों ने बताया कि उन्हें आवास योजना के साथ सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,साइकिल योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, बिजली एवं पेयजल सुविधा का भी लाभ मिला है।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कीताझोर स्थित अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय में चल रहे भवन मरम्मत एवं सुधार कार्य का भी जायजा लिया।

उन्होंने निर्माण की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और तकनीकी विनिर्देशों की सूक्ष्मता से समीक्षा की।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएँ, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, भवन को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप तैयार किया जाए, विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *