एवेरेट मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट, पाकुड़ ने आज दूसरे दिन अपने शीतकालीन कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कुसमाडांगा गांव के मजदूरों के बीच 50 कंबलों का वितरण किया।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एलेक्स सैम और सुनीता मरांडी, डॉली डेविड ने मजदूरों को कंबल वितरित किए। कंबलों के वितरण से गांव के मजदूरों को ठंड से बचने में मदद मिलेगी। ट्रस्ट के इस पहल की स्थानीय लोगों ने

सराहना की है। यह कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से चलाया जा रहा है और इस वर्ष यह कार्यक्रम कल से शुरू किया गया है।

