उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फिल्म ‘अखंड 2’ की स्टार कास्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। कलाकारों ने सीएम आवास पर पहुंचकर फिल्म की थीम, शूटिंग और संदेश के बारे में जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री योगी ने टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तर प्रदेश अब फिल्मों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन बन रहा है।

मुलाक़ात के दौरान प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और नई परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। फिल्म की टीम ने यूपी सरकार की फिल्म नीति की सराहना की और कहा कि इससे कलाकारों और निर्माताओं को बड़ा प्रोत्साहन मिला है।

