लखीसराय जिले के पिपरिया थाना अध्यक्ष उज्जवल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वलीपुर स्थित पुस्तकालय के पीछे अधनिर्मित घर के पास झोपड़ी में छापामारी की। यहाँ पिपरिया थाना कांड संख्या 60/25 के प्राथमिक अभियुक्त माधव कुमार उर्फ माधव कश्यप तथा कांड संख्या 98/25 के अभियुक्त शिवम कुमार अपने एक अन्य नाबालिग साथी के साथ किसी आपराधिक घटना की योजना बनाते पाए गए। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने सभी को मौके से गिरफ्तार किया। वही बरामदगी मे एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम के 5 कारतूस, 8

एमएम के 6 कारतूस मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। शराब बिक्री को लेकर कहासुनी में गोली चलाने के मामलों में भी शामिल थे। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी हथियार के साथ पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

