दिल्ली में संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले ही सियासी तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस ने 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने का फैसला किया है। इस रैली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। रैली में पार्टी मतदाता सूची में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें लगातार कई राज्यों से शिकायतें

मिल रही हैं कि मतदाता सूचियों में जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है—कहीं नाम हटाए जा रहे हैं, तो कहीं गलत तरीके से जोड़े जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि ऐसी गड़बड़ियां चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सीधा हमला हैं और इसे जनता के सामने लाना जरूरी है।

