राज्य के सभी जिलो के पुलिस को और सुदृढ़ बनाने की योजना से अवगत कराया गया हैंp
राज्य के डीजीपी ने कैमूर पहुंचकर मां मुण्डेश्वरी देवी का दर्शन पूजन कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली
भभुआ। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने शुक्रवार को कैमूर पहुंचकर मां मुण्डेश्वरी देवी का दर्शन पूजन कर आर्शिावाद लेते हुए पुलिस अफसरो से विधि व्यवस्था की जानकारी ली। डीजीपी ने परिवार के साथ कैमूर पहुंचकर मां शक्तिपीठ मां मुण्डेश्वरी देवी की पूजा अर्चना का मां के चरणो का नमन कर राज्य की सुख शान्ति का आर्शिवाद लिया। डीजीपी ने मुण्डेश्वरी देवी मंदिर परिसर में पूछे जाने पर कहा कि यूपी के वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के बाद कैमूर में पड़ाव करते हुए मां मुण्डेश्वरी देवी का दर्शन पूजन किए। डीजीपी ने कहा कि बिहार में चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद

राज्य की पुलिसिंग को और बेहतर किया जाएगा। राज्य की पुलिसिंग को और सुदृढ़ करने की योजना तैयार किया गया है,जो राज्य के सभी जिलो के वरीय पुलिस अफसरो को अवगत करा दिया गया हैं। बिहार की पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए बनायी गयी नयी योजना को बहुत जल्द ही चालु किया जाएगा। कैमूर पहुंचे डीजीपी ने शाहाबाद रेंज के डीआईजी डा.सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, एसडीपीओ मनोरंजन भारती,नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई पुलिस अफसरो से कैमूर जिले की विधि व्यवस्था व सुरक्षा की जानकारी लेते हुए कई महत्वपूर्ण विन्दुओ पर विचार विर्मश कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीजीपी ने चुनाव को सफल रुप से सपन्न कराने के लिए कैमूर सहित राज्य के सभी जिलो के पुलिस अफसर व जवानो को प्रोत्साहित किया। कैमूर पहुंचे डीजीपी को डीआईजी व एसपी ने मां मुण्डेश्वरी देवी का तैलचित्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि डीजीपी के कैमूर आने की खबर से पुलिस महकमा दिनभर हरकत में रही। डीजीपी के कैमूर पहुंचते ही यूपी वार्डर से लेकर रोहतास वार्डर तक पुलिस अफसर व जवान चौकसी बरत रहे थे।

