भारत ने बुधवार को म्यांमार के म्यावाड़ी के स्कैम सेंटर से रिहा हुए 125 भारतीय नागरिकों को थाईलैंड के माई सोट से इंडियन एयर फ़ोर्स की स्पेशल फ्लाइट के जरिए स्वदेश लौटाया। मार्च से अब तक थाईलैंड के माध्यम से कुल 1,500 भारतीयों को स्कैम सेंटर से रिहा कर भारत लाया गया है। ये लोग नौकरी के झांसे में फंस गए थे। बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को आगाह किया कि

विदेश में नौकरी लेने से पहले एम्प्लॉयर्स और रिक्रूटिंग एजेंट्स की पृष्ठभूमि जांच लें। दूतावास ने वीज़ा-फ्री एंट्री का सही इस्तेमाल करने और थाईलैंड में गैरकानूनी रोजगार से बचने की भी सलाह दी। इससे पहले 6 नवंबर को 270 भारतीय नागरिकों को दो मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से वापस लाया गया था।

