AFC एशियन कप 2027 क्वालिफायर ग्रुप-C के मैच में भारत को ढाका के नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश ने 0-1 से मात दी। मैच का एकमात्र गोल बांग्लादेश के शेख मोर्सालिन ने किया। भारत ने दूसरे

हाफ में कई मौके बनाए, लेकिन बराबरी हासिल नहीं कर पाया। यह बांग्लादेश की भारत के खिलाफ 2003 की SAFF चैंपियनशिप (ढाका) के बाद पहली जीत है।
