देश के अन्य राज्यों से असाध्य रोग का इलाज कराने लोग पहुंच रहे पाकुड़ जहां एक तरफ पाकुड़ जिला मुख्यालय व इसके आसपास के लोग बेहतरीन इलाज हेतु देश के अन्य राज्यों की ओर जाते हैं वहीं दूसरी तरफ देश के विभिन्न राज्यों मसलन महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल एवं हैदराबाद के लोग अपने परिवार के लोगों के इलाज हेतु पाकुड़ शहर के एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डाक्टर अशोक साहा के पास आ रहें हैं एवं यहां पर ही रहकर इलाज करवा कर अपने गंतव्य चले जाते हैं। साज सज्जा से दूर व बिल्कुल साधारण से क्लिनिक में डाक्टर अशोक साहा पिछले कई वर्षों से असाधारण बिमारी का ईलाज करते हैं। डाक्टर साहा ने बताया कि ओटिस्म, सेरिवल पेलेसि, एपिलेप्सी व ब्रेन स्ट्रोक ऐसी बिमारियां है जिन्हें चिकित्सा विज्ञान में असाध्य माना जाता है। उनके यहां ऐसी बिमारियों के इलाज हेतु झारखंड के

अलावा अन्य राज्यों से लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि गत दिनों मुंबई के अभिभावक अपने दो वर्षीय पुत्र यथार्थ को लेकर आए थे एवं दस दिन इलाज कराने के लिए गए। यथार्थ को वेस्ट सिंड्रोम बिमारी जन्मजात है। इसके अलावा बोकारो की डेढ़ वर्षीय शिवांशी को भी यही बिमारी है जिसके इलाज हेतु शिवांशी के अभिभावक पाकुड़ आए थे। फिलवक्त डाक्टर साहा के पास कटिहार के पेशेंट का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश व गुजरात से भी रोगी इलाज हेतु आने वाले हैं।

