तेज प्रताप बोले—हार-जीत लगी रहती है;कुर्सी किसी की बपौती नहीं 

तेज प्रताप बोले—हार-जीत लगी रहती है;कुर्सी किसी की बपौती नहीं 

बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर कहा कि हार-जीत लगी रहती है और कोई भी विधायक अपनी कुर्सी को स्थायी न समझे। तेज प्रताप खुद महुआ सीट से चुनाव हारकर तीसरे स्थान पर रहे, जहाँ लोजपा (RV) के संजय कुमार सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने नई पार्टी बनाई थी। मंगलवार को वे अपनी बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में खुलकर सामने आए और कहा कि यदि उनके माता-पिता लालू प्रसाद–राबड़ी देवी पर किसी तरह का मानसिक या शारीरिक दबाव बनाया गया है, तो PM मोदी, अमित शाह और बिहार सरकार इसकी निष्पक्ष जांच कराएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *