अमड़ापाड़ा में चलंत लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 

अमड़ापाड़ा में चलंत लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 


झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रूपा बंदना किरो, अमड़ापाड़ा बीडीओ, सीओ की उपस्थिति में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने लोगों को उनके कानूनी अधिकार के बारे जानकारी दी।प्राधिकार द्वारा योग्य जरूरतमंद लोगों को वाद के लिए निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराई जाती है। खुद या समाज के लोगों को यदि कानूनी समस्या हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से संपर्क करने या नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान बाल विवाह से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला गया साथ ही बाल विवाह से संबंधित जानकारी मिलते हो जिला विधिक सेवा प्राधिकार या नजदीकी थाना को सूचना देने की बात कही गई।

लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने नालसा के योजनाओं, तस्करी और वाणिज्यक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं, समाज में अक्सर छोटे छोटे विवाद, घरेलू हिंसा जमीनी विवाद, पारिवारिक विवादों का निपटारा से संबंधित मध्यस्थता प्राधिकार द्वारा निःशुल्क कराने की प्रक्रिया पर ग्रामीणों को समझाया गया। चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्या सुनी गई और निष्पादन को लेकर मार्गदर्शन बताई गई।बीडीओ एवं सीओ ने लोगों से अपील करते हुए पीड़ितों को अपने मामलों का निष्पादन कराने हेतु प्राधिकार से संपर्क करने को कहा साथ ही योग्य व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपने पंचायत में लगने वाले कैंप में आवेदन देने की बात कही गई। मौके पर डालसा कर्मी,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मैनुल शेख , नीरज कुमार राउत समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *