
सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा को हाल ही में हुए एनकाउंटर में मार गिराया गया। हिडमा पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही 30 नवंबर 2025 तक कार्रवाई की डेडलाइन तय की थी। हिडमा की मौत से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अमित शाह ने आला सुरक्षा अधिकारियों से बात कर उन्हें सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।

