
OpenAI ने ChatGPT में एक नया और बेहद उपयोगी फीचर लॉन्च किया है—ग्रुप चैटिंग। यह फीचर बिल्कुल वॉट्सऐप की तरह काम करता है, जिसमें यूज़र्स एक शेयर्ड स्पेस बनाकर अपने दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों और कुलीग्स के साथ एक ही जगह बातचीत कर सकते हैं। इस ग्रुप चैट में ChatGPT का एआई चैटबॉट भी आपकी मदद करेगा—जैसे अगर आप किसी शाम बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए रेस्टोरेंट सुझाएगा, प्लानिंग में मदद करेगा और ग्रुप के सभी सदस्यों तक जानकारी पहुंचाने में भी उपयोगी रहेगा। ये फीचर फ्री, Go Plus और प्रो यूज़र्स के लिए वेब और ऐप दोनों पर उपलब्ध है। एक ग्रुप में अधिकतम 20 लोगों को इनवाइट किया जा सकता है, साथ ही ग्रुप फोटो भी सेट की जा सकती है। टॉप राइट में दिखने वाले पर्सन आइकन से आप मेंबर्स जोड़ सकेंगे। यूज़र्स चाहें तो चैट से एक्ज़िट कर सकते हैं और दूसरों को रिमूव भी कर सकते हैं—लेकिन ग्रुप क्रिएटर को नहीं।

