लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच बढ़ती दुश्मनी एक बार फिर सामने आई है। दुबई में बिश्नोई गैंग के सदस्य सिद्धू उर्फ सिप्पा की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात की जिम्मेदारी

खुद रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर लेते हुए दावा किया कि हत्या उसके लोगों ने की है। पिछले कुछ समय से दोनों गैंगों के बीच लगातार गैंगवार जारी है, और यह ताजा घटना दुश्मनी को और भड़काने वाली मानी जा रही है।

