
बिहार की राजनीति में फिर चर्चा का विषय बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिस पर लिखा है — “टाइगर अभी ज़िंदा है”। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जेडीयू समर्थक इसे नीतीश कुमार की सक्रिय और मजबूत राजनीतिक उपस्थिति का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे सिर्फ दिखावा करार दे रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह पोस्टर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों का जवाब है — संदेश साफ है, “नीतीश अब भी बिहार की राजनीति के टाइगर हैं।

