बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कराकाट सीट से बड़ा अपडेट सामने आया है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति

सिंह पीछे चल रही हैं। कराकाट इस बार बेहद हाई-प्रोफाइल सीट बन गई है, जहाँ मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा था। शुरुआती रुझानों में अन्य प्रत्याशियों को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जबकि ज्योति सिंह की स्थिति कमजोर होती दिख रही है।

