असम के गुवाहाटी में असम राज्य महिला आयोग और महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘विश्वास यात्रा’ को राज्य के मुख्य सचिव रवि कोटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और आयोग के प्रति विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। रवि कोटा ने कहा कि इस पहल का दूसरा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ,

बेटी पढ़ाओ’ मिशन को और सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष समेत कई अधिकारी और स्वयंसेवी संगठन शामिल हुए। रैली गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

