
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का बहुप्रतीक्षित मंगल मिशन एस्केपेड खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया। ब्लू ओरिजिन ने बताया कि लॉन्च को क्यूम्यलस क्लाउड नियम उल्लंघन और संभावित खराब मौसम की वजह से रोका गयायह मिशन दो छोटे अंतरिक्ष यानों — ब्लू और गोल्ड — के जरिए मंगल के चुंबकीय क्षेत्र और वायुमंडल का अध्ययन करेगा। लॉन्च फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से होना था।

