
भूटान की राजधानी थिम्फू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ ‘कालचक्र अभिषेक’ का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम थिम्फू के ऐतिहासिक चांग्लीमिथांग स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां हजारों भूटानी नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीएम मोदी और राजा वांगचुक ने भारत-भूटान के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा देने की बात कही। समारोह के दौरान बौद्ध परंपरा के विशेष अनुष्ठान हुए और शांति, सद्भाव तथा वैश्विक कल्याण की कामना की गई। चांग्लीमिथांग स्टेडियम में इस आयोजन का दृश्य अत्यंत भव्य और भावनात्मक रहा, जहां भारत-भूटान की मित्रता की झलक साफ दिखाई दी।

