पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मतदाता सूची में पांच बांग्लादेशी नागरिकों के नाम पाए गए हैं। इन सभी के पास भारतीय वोटर आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन संदिग्धों की पहचान करने के बाद मामला तुरंत चुनाव आयोग को भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच में पाया कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के

ज़रिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया था। अब आयोग से मांग की गई है कि इन फर्जी आईडी कार्डों को तत्काल रद्द किया जाए और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच हो। बता दें कि बंगाल के सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ और फर्जी पहचान पत्र बनवाने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। इस खुलासे के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

