बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सुबह एक्टिव मोड में नजर आए। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होते ही सीएम नीतीश केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पहुंचे और राज्य के मतदान हालात पर चर्चा की। इसके बाद वे जदयू प्रदेश कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूरे परिसर का मुआयना किया और नेताओं से बातचीत की। सीएम के साथ मंत्री

विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। बता दें, नीतीश कुमार ने वोटरों से अपील की है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट ज़रूर करें। दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान जारी है, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

