कैमूर में डीएम-एसपी ने किया मतदान, लोगों से वोट डालने की अपील की

कैमूर में डीएम-एसपी ने किया मतदान, लोगों से वोट डालने की अपील की

लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर आज कैमूर जिले में मतदान प्रक्रिया की सुबह 7 बजे से जिला के सभी बूथों पर मतदान शुरू,जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा 205- भभुआ विधानसभा अंतर्गत अपने निर्धारित मतदान केंद्र संख्या-167, ‌जल संसाधन विभाग कार्यालय पश्चमि भाग,पर प्रातः सात बजे पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया गया, वहीं कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ल ने भी बूथ संख्या 165 पर नगर पालिका मध्य विद्यालय में मतदान किया। वही डीएम और एसपी हरिमोहन शुक्ल ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जिलेवासियों को लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का संदेश दिया,मतदान के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा एसपी हरिमोहन शुक्ल ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है,एक-एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है,

उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर निर्भय,निष्पक्ष और उत्साहपूर्वक मतदान करें तथा कैमूर जिले को सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले जिले के रूप में स्थापित करने में योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, सुविधाओं और सुगम मतदान के लिए समुचित व्यवस्था की गई है,दिव्यांग मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह सके,इस अवसर पर उन्होंने यह संदेश दिया कि हर वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग समय निकालकर अवश्य मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रतिशत तक मतदान किया जा सके वही पहली बार मतदान करने पहुंची साक्षी कुमारी में काफी उत्साह देखा गया, उसने कहा कि मतदान करके काफी खुशी हुई, उसने जिला वाशियो से अपील किया कि बढ़चढ़ कर मतदान कर, बिहार के विकास में भागीदारी बने।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *