सीमा हैदर ने बेटी के मुंडन पर लगाई गंगा में डुबकी, बोलीं – गंगा मैया की जय |

सीमा हैदर ने बेटी के मुंडन पर लगाई गंगा में डुबकी, बोलीं – गंगा मैया की जय |

पाकिस्तान से प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा बुलंदशहर के अनूपशहर के मस्तराम घाट पर गंगा में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं।

दरअसल, सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा अपनी 8 माह की बेटी मीरा का मुंडन संस्कार कराने पहुंचे थे। इस दौरान सीमा ने गंगा में चार डुबकी लगाई और “गंगा मैया की जय” के नारे लगाए। कभी सोशल मीडिया सेंसेशन रह चुकी सीमा का यह वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *