दिल्ली के चांदनी चौक स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में अब एक बड़ा सुराग मिला है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों से फुटेज मिली है, जिसमें धमाके से ठीक पहले एक संदिग्ध व्यक्ति और I-20 कार दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वही कार है जिसमें कल शाम करीब 7 बजे विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत और कई के

घायल होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं और संदिग्ध की पहचान की जा रही है।

