झारखंड के बोकारो में जिला प्रशासन ने शहर के विकास को लेकर लोगों से सुझाव मांगे हैं। उपायुक्त ने कहा कि “कैसा बोकारो चाहते हैं आप?” इस पर हर नागरिक अपनी राय दे सकता है। प्रशासन

का लक्ष्य है कि जनता की भागीदारी से बोकारो को और बेहतर, स्वच्छ और स्मार्ट बनाया जाए। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे अपने सुझाव प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल या सोशल मीडिया माध्यमों पर साझा करें।

