अचानक लगी आग से पटसन के ढेर में लगी भीषण आग, फसल जलकर खाक 

अचानक लगी आग से पटसन के ढेर में लगी भीषण आग, फसल जलकर खाक 


जिले के सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी गांव में शनिवार देर शाम को भीषण आगजनी की घटना घटी। मुख्य सड़क किनारे रखे पटसन के ढेर में अचानक आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बड़ी मात्रा में जूट जल जाने से भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *