बेंगलुरु में खेले जा रहे इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए। दूसरी पारी के दौरान तेज गेंदबाज मोरेकी की गेंद पंत के कमर पर लगी, जिससे उन्हें दर्द हुआ और वे रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए। पंत ने इससे पहले अपने बाएं हाथ पर भी चोट झेली थी और दो बार फिजियो की मदद

लेनी पड़ी। जब वह मैदान से लौटे, तब उन्होंने 22 गेंदों में 17 रन बनाए थे। 14 नवंबर से शुरू होने वाली भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले पंत की यह चोट टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
