रूस ने दुनिया का सबसे खतरनाक Weatherproof लड़ाकू विमान विकसित किया

यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस ने बीते 15 दिनों में तीसरे घातक हथियार का सफल परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया है। परमाणु मिसाइल और पोसाइडॉन परमाणु ड्रोन के बाद अब रूस ने एक वेदरप्रूफ फाइटर जेट तैयार किया है, जो हर मौसम में दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है। रूस का यह स्वदेशी फाइटर जेट बारिश, तूफान और आग जैसी चरम परिस्थितियों में भी उड़ान भर सकता है और दुश्मन के ठिकानों को सटीक निशाना बना सकता है। बताया जा रहा है कि इस अत्याधुनिक फाइटर जेट के विकास में रूसी इंजीनियर अलेक्सी की अहम भूमिका रही है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक रूस की हवाई शक्ति को और मजबूत बनाएगी और युद्ध में उसे बढ़त दिला सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *