दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार देर रात रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को रात लगभग 10:56 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर 29 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि दर्जनों झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं और कई रसोई गैस के सिलेंडर फट

गए, जिससे आग और फैल गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हुआ, जिसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 400-500 झोपड़ियां पूरी तरह जल गई हैं। अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कार्य शुरू किया गया है।

