
बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद क्रेशर से 60 लाख रुपये मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब जब्त की है। बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 1100 बोतलें भरी हुई थीं। छापेमारी के दौरान न तो ड्राइवर मिला, न ही क्रेशर का मालिक। विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि यह शराब बिहार चुनाव में खपाने की योजना के तहत यहां छिपाई गई थी। विभागीय अधिकारी विजय कुमार पाल ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

